मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जन्मदिन पर बिहार भाजपा नेता ने किया सम्मानित

नई दिल्ली | न्यूज़ मिथिला डेस्क :
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को उनके जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार को बिहार भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव ठाकुर ने मखाने की माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को महिला सशक्तिकरण की प्रतीक बताते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की।

राजीव ठाकुर ने कहा, “रेखा गुप्ता जी सिर्फ एक मुख्यमंत्री ही नहीं, बल्कि उन लाखों महिलाओं की उम्मीद हैं, जो आत्मनिर्भर भारत का सपना देख रही हैं। उनका नेतृत्व दिल्ली के विकास और सुरक्षा दोनों के लिए एक प्रेरणास्रोत है।”
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस सम्मान के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि “दिल्ली की जनता ने जो भरोसा जताया है, उसे विकास और जनसेवा से पूरा करना ही मेरा संकल्प है। खासकर महिलाएं और युवा हमारी प्राथमिकता में हैं।”

इस मौके पर भाजपा के कई कार्यकर्ता और महिला मोर्चा की सदस्याएं भी मौजूद रहीं।




