दिल्ली NCR
राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने की दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट, विकास और समन्वय पर हुई सकारात्मक चर्चा

दिल्ली, 6 जुलाई — बिहार भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने आज दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाक़ात की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच राज्य और केंद्र सरकार के समन्वय से जुड़े विभिन्न विषयों पर रचनात्मक और सकारात्मक चर्चा हुई।

डॉ. गुप्ता ने मुख्यमंत्री को हाल ही में जनता को समर्पित किए गए उनके नये कैंप कार्यालय के लिए धन्यवाद भी दिया और इसे एक सराहनीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली जैसे प्रमुख केंद्र में जनसेवा की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस शिष्टाचार भेंट के दौरान बिहार प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य श्री राजीव ठाकुर और श्री सुभाष भी मौजूद थे।



