टॉप न्यूज़दरभंगाबिहारराजनीतिराज्य

हायाघाट में तीसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी, प्रशासन से वार्ता विफल

हायाघाट में जारी रहा भूख हड़ताल, तीसरे दिन भी प्रशासन से नहीं बनी बात

हायाघाट, दरभंगा / न्यूज़ मिथिला डेस्क | 17 जुलाई 2025 :
मिथिला स्टूडेंट्स यूनियन (MSU) के बैनर तले हायाघाट प्रखंड मुख्यालय पर चल रहा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रहा। संगठन ने हायाघाट प्रखंड के विकास से जुड़ी 15 सूत्रीय माँगों को लेकर यह आंदोलन शुरू किया है।

अनशन पर बैठे प्रमुख लोगों में ग्राम पंचायत राज आनंदपुर सहोड़ा के मुखिया कृष्णकांत चौधरी उर्फ रमन जी, MSU प्रखंड अध्यक्ष दीपक झा, सामाजिक कार्यकर्ता मनीष सिंह, एवं सिधौली पंचायत के मुखिया नागेश्वर दास शामिल हैं।

दूसरे दिन संध्या में ADM दरभंगा, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, हायाघाट चिकित्सा प्रभारी और थाना प्रभारी द्वारा अनशनकारियों से वार्ता की गई, परंतु यह वार्ता बिना किसी ठोस समाधान के विफल रही। इसके परिणामस्वरूप तीसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी रही।

15 सूत्रीय मांगों में प्रमुख रूप से अशोक पेपर मिल की जमीन पर रोजगार की व्यवस्था, हायाघाट में डिग्री कॉलेज व केंद्रीय विद्यालय की स्थापना, 200 बेड का अस्पताल, सड़क, बिजली, पानी और सिंचाई व्यवस्था का विस्तार, खेल मैदानों का सौंदर्यीकरण, तथा विभिन्न तालाबों का जीर्णोद्धार शामिल है।

MSU का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!