क्राइमदरभंगाबिहारराज्य

किशोर न्याय बोर्ड ने किया मंडल कारा के तरुण वार्ड का निरीक्षण

दरभंगा, 22 जुलाई: किशोर न्याय बोर्ड, दरभंगा की प्रधान दंडाधिकारी श्रीमती मोहिनी कुमारी, सदस्य श्री रामबाबू सिंह एवं सदस्य श्रीमती आराधना कुमारी ने मंगलवार को मंडल कारा, दरभंगा स्थित तरुण वार्ड का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। तरुण वार्ड में 9 और महिला वार्ड में 1 सहित कुल 10 आरोपी ऐसे पाए गए जो प्रथम दृष्टया किशोर या किशोरी प्रतीत हो रहे थे। बोर्ड ने कथित किशोरों और जेल कर्मियों से इन मामलों की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन को निर्देश दिया गया कि कैदियों के आगमन पर उनकी उम्र की सही जांच की जाए। जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम हो, उनके मामलों को किशोर न्याय बोर्ड, दरभंगा में स्थानांतरित करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं संबंधित न्यायालय को तत्काल सूचना देने का निर्देश भी दिया गया, ताकि ऐसे किशोरों को कानून में प्रदत्त अधिकार मिल सकें।

निरीक्षण दल ने मंडल कारा की समग्र व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। इस मौके पर जेल अधीक्षक श्रीमती स्नेहलता सहित अन्य कारा कर्मचारी उपस्थित थे।


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!