दिल्ली NCR

आनंदमय भारती फाउंडेशन द्वारा वृक्षारोपण एवं पूजन अवशेष विसर्जन कार्यक्रम आयोजित

पर्यावरण सुरक्षित तो हम सुरक्षित : बसंत झा
आनंदमय भारती फाउंडेशन द्वारा वृक्षारोपण एवं पूजन अवशेष विसर्जन कार्यक्रम आयोजित
स्थान – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद पार्क, विनोद नगर, पूर्वी दिल्ली

पूर्वी दिल्ली के विनोद नगर स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद पार्क में आनंदमय भारती फाउंडेशन द्वारा एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायक अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत आयोजित किया गया।

संस्था के अध्यक्ष एवं भाजपा विनोद नगर मंडल के उपाध्यक्ष बसंत झा ‘वत्स’ ने बताया कि संस्था ने इस महाभियान के अंतर्गत 100 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अब तक 50 से अधिक पेड़ लगाए जा चुके हैं, जिनमें नीम, पीपल, बेल, जामुन, अमरूद आदि जैसे पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी वृक्ष शामिल हैं। कार्यक्रम को और विस्तृत करते हुए शेष 50 वृक्ष भी जल्द ही लगाए जाएंगे।

बसंत झा ने कहा, “जब तक हम पर्यावरण की रक्षा नहीं करेंगे, तब तक स्वयं की सुरक्षा भी संभव नहीं। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महज़ एक अभियान नहीं, बल्कि यह मातृभाव और प्रकृति की सेवा का एक आंदोलन है।”

संस्था द्वारा यह कार्यक्रम सिर्फ एक दिन का आयोजन न होकर, पूरे जून माह तक चरणबद्ध रूप से जारी रहेगा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भी संस्था ने 25 वृक्षों का रोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया था।

पूजन अवशेषों का सम्मानपूर्वक विसर्जन

संस्था केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है। आनंदमय भारती फाउंडेशन सामाजिक और धार्मिक चेतना से जुड़े कई कार्यों में सक्रिय रहती है। संस्था समय-समय पर खंडित मूर्तियों, पूजन सामग्रियों एवं धार्मिक अवशेषों को श्रद्धापूर्वक एकत्र कर उनका विधिपूर्वक विसर्जन करती है। अक्सर देखा गया है कि लोग इन पूज्य वस्तुओं को लापरवाही से पार्कों या सड़कों पर फेंक देते हैं, जिससे धार्मिक भावना आहत होती है। संस्था ऐसे कृत्यों को रोकते हुए, इनका सम्मानपूर्वक निस्तारण कर रही है।

संस्थान की सतत सामाजिक सहभागिता

संस्था दुर्गा पूजा, सरस्वती पूजा, राम-जानकी महोत्सव सहित अनेक सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों में भी सक्रिय भागीदारी निभाती रही है। समाज के बीच सकारात्मक ऊर्जा और मूल्यों के प्रचार-प्रसार के लिए यह प्रयास सराहनीय हैं।

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोग

इस वृक्षारोपण एवं पूजन अवशेष विसर्जन कार्यक्रम में संस्था के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
बसंत झा ‘वत्स’ (संस्था अध्यक्ष), विनय झा, सूर्यनंद झा, सोनू झा, उग्र नारायण चौधरी, सुधीर कुमार, राजेश तलवार तथा अन्य कई समाजसेवी कार्यकर्ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!