न्यूज़ मिथिला / क्राइम डेस्क : सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र में पुलिस और तीन आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि अपराधी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का संकल्प है कि अपराधियों को पाताल से भी खोज निकाला जाएगा।
पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में घायल तीनों आरोपी दिनेश यादव हत्याकांड समेत गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित बताए जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई। तीनों के पैरों में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मौके से तीन पिस्टल और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद होने की बात भी सामने आई है।
संजय सरावगी ने कहा कि अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून-व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
