न्यूज़ मिथिला, सीतामढ़ी :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ के तहत शंकर चौक के समीप स्टेडियम के पास सभा हुई। इसमें राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
डॉ. गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण और जनकल्याण के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का अवसर हैं। ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ के माध्यम से समाज में सेवा और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जनसेवा लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याण की भावना पहुंचाने के लिए सभी को निरंतर कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सीतामढ़ी जिला भाजपा अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने की। सभा में भाजपा के जिला पदाधिकारी, पार्टी के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
