स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सुधारने पर डीएम का जोर, उपस्थिति से लेकर सुविधाओं तक की समीक्षा

Must read

न्यूज मिथिला, दरभंगा : जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बुधवार को शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की। समाहरणालय में हुई बैठक में उन्होंने स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता, छात्र-शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, आधारभूत सुविधाओं और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्कूलों में बच्चों के साथ शिक्षकों की उपस्थिति की नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि केवल उपस्थिति ही नहीं, बल्कि कक्षाओं में पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियों की भी प्रभावी मॉनिटरिंग जरूरी है।

भवन, पानी और शौचालय की भी जांच

बैठक में स्कूलों की आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने भवन, कक्षाओं, पेयजल, शौचालय, बिजली और साफ-सफाई की स्थिति की जानकारी ली। जिन विद्यालयों में सुविधाओं की कमी है, वहां आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

निर्माण और मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं करने तथा सभी कार्यों को निर्धारित समय में पूरा कराने को कहा गया।

छात्रवृत्ति, पोशाक और साइकिल योजना की भी समीक्षा

डीएम ने विद्यार्थियों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। पाठ्य-पुस्तक, छात्रवृत्ति, पोशाक, साइकिल और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों को समय पर मिल रहा है या नहीं, इसकी जानकारी ली।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर सहित शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद रहे।

NEWS MITHILA, MOBILE NO- 9953259591 EMAIL ID- newsofmithila@gmail.com
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article