अमित शाह के जन्मदिन पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कुशेश्वरस्थान में किया जलाभिषेक

Must read

दरभंगा : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर दरभंगा के सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने गुरुवार को प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कुशेश्वरस्थान पहुंचकर भोलेनाथ और भगवान त्रिभुवन स्वामी की पूजा-अर्चना की तथा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ से अमित शाह के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि भगवान भोलेनाथ अमित शाह को राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर शक्ति एवं सामर्थ्य प्रदान करें। उनके नेतृत्व में देश की एकता, अखंडता, आंतरिक सुरक्षा और विकास का संकल्प और अधिक मजबूत हो।

उन्होंने कहा कि अमित शाह ने अपने दृढ़ संकल्प, संगठनात्मक क्षमता और राष्ट्र के प्रति समर्पण से देश की राजनीति में विशिष्ट पहचान बनाई है। उनका व्यक्तित्व राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है।

इस अवसर पर भाजपा के स्थानीय जिलाध्यक्ष विनय पासवान, लोजपा नेता प्रभाकर ठाकुर, भाजपा नेता मणिकांत झा, पिंटू झा, रामसागर ठाकुर, संतोष झा, राहुल झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

NEWS MITHILA, MOBILE NO- 9953259591 EMAIL ID- newsofmithila@gmail.com
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article