दरभंगा में 23 और 24 अक्टूबर को लागू रहेगा रूट प्लान, मतदान पेटियों के लिए निर्धारित हुआ मार्ग

Must read

पोलो मैदान से चिल्ड्रेन पार्क होते हुए खेल भवन स्थित स्ट्रांग रूम तक जाएंगी मतदान पेटियां, अन्य मार्गों पर यातायात रहेगा सामान्य

दरभंगा : बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर 23 एवं 24 अक्टूबर को दरभंगा शहर में विशेष रूट एवं ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। मतदान पेटियों को सुरक्षित स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने विभिन्न दिशाओं से आने वाले वाहनों के मार्ग और पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं।

निर्धारित व्यवस्था के अनुसार, चट्टी चौक की ओर से आने वाले वाहन लहेरियासराय टावर होते हुए हाजमा चौक पहुंचेंगे। वहीं, दरभंगा रेलवे स्टेशन की ओर से आने वाले वाहन भी लहेरियासराय टावर के रास्ते हाजमा चौक पहुंचेंगे। एकमी चौक की ओर से आने वाले वाहन हाजमा चौक होकर तथा पंडासराय की ओर से आने वाले वाहन सीधे पोलो मैदान के पश्चिमी मुख्य द्वार से प्रवेश करेंगे।

सभी वाहन पोलो मैदान के पश्चिमी मुख्य द्वार से प्रवेश कर पूर्वी द्वार से बाहर निकलेंगे और चिल्ड्रेन पार्क के रास्ते खेल भवन स्थित स्ट्रांग रूम की ओर जाएंगे।

वापसी के लिए भी निर्धारित मार्ग

वाहनों की वापसी के लिए लहेरियासराय स्टेशन मोड़ से दाहिनी ओर मद्यनिषेध थाना मोड़ होते हुए दरबारी चौक जाने अथवा बाईं ओर चट्टी दुर्गा मंदिर की तरफ निकलकर अपने गंतव्य तक पहुंचने की व्यवस्था की गई है।

पोलो मैदान में होगी वाहनों की पार्किंग

मतदान पेटियां लेकर आने वाले वाहनों की पार्किंग पोलो मैदान परिसर में निर्धारित की गई है। संबंधित कर्मी विकास भवन के पास स्थित बैरियर के निकट अपने वाहनों को कतारबद्ध करेंगे। इसके बाद मतदान पेटियों को उतारकर स्ट्रांग रूम तक पहुंचाया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में वाहनों को सीधे स्ट्रांग रूम तक ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

जिला प्रशासन के अनुसार, निर्धारित मार्गों के अलावा शहर के अन्य सभी रास्तों पर यातायात सामान्य रूप से चलता रहेगा। विशेष परिस्थिति में यातायात व्यवस्था में आवश्यक बदलाव किया जा सकता है। संबंधित कर्मियों एवं वाहन चालकों को निर्धारित रूट प्लान का पालन करने का निर्देश दिया गया है।

NEWS MITHILA, MOBILE NO- 9953259591 EMAIL ID- newsofmithila@gmail.com
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article