चार प्रखंडों में 125 दिव्यांगों को मिली बैटरी चालित ट्राई साइकिल

Must read

चार प्रखंडों में 125 दिव्यांगों को मिली बैटरी चालित ट्राई साइकिल
जिला प्रशासन की पहल से आवागमन होगा सुगम, लाभार्थियों के चेहरे पर दिखी खुशी

न्यूज मिथिला, दरभंगा : जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनका आवागमन सुगम करने की दिशा में पहल की गई है। जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर गुरुवार को जिले के चार प्रखंडों में 125 पात्र दिव्यांगजनों के बीच निःशुल्क बैटरी चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया।

सिंहवाड़ा, केवटी, मनीगाछी और अलीनगर प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों की देखरेख में लाभार्थियों को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के सहायक निदेशक आशीष अमन एवं कार्यालय के कर्मियों ने वितरण कार्य की निगरानी की।

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे। बैटरी चालित ट्राई साइकिल मिलने से दिव्यांगजनों को दैनिक कार्यों, रोजगार और शिक्षा के लिए आने-जाने में सुविधा होगी। इससे उनकी गतिशीलता बढ़ेगी और वे समाज की मुख्यधारा से जुड़कर आत्मनिर्भर जीवन की ओर आगे बढ़ सकेंगे।

ट्राई साइकिल मिलने पर लाभार्थियों ने खुशी जताई और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

NEWS MITHILA, MOBILE NO- 9953259591 EMAIL ID- newsofmithila@gmail.com
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article