न्यूज मिथिला, दरभंगा : रैयाम चीनी मिल सहकारी समिति लिमिटेड के प्रवर्तक सदस्यों की पहली बैठक गुरुवार को प्रेक्षागृह, लहेरियासराय में आयोजित हुई। जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर हुई बैठक में समिति के निबंधन, कार्य एवं उद्देश्यों सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में समिति के निदेशक मंडल के 10 सदस्यों का सर्वसम्मति से निर्विरोध चयन किया गया। साथ ही बताया गया कि जिलाधिकारी, दरभंगा समिति के पदेन अध्यक्ष होंगे।
बैठक में समिति के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक गन्ने का उत्पादन करने का आग्रह किया गया। अधिकारियों ने समिति के सुचारू संचालन और निर्धारित उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सदस्यों से सक्रिय सहभागिता की अपील की।
इस दौरान जिला सहकारिता पदाधिकारी दरभंगा सौरभ कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी मधुबनी सुदर्शन कुमार, संगठनकर्ता समिति के सदस्य उत्तम कुमार, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी केवटी नीरज कुमार, मधवापुर, हनुमाननगर के संबंधित पदाधिकारी, गन्ना प्रसार पदाधिकारी राहुल कुमार समेत विभिन्न प्रखंडों के सहकारिता पदाधिकारी मौजूद रहे।
