डीएम की जनसुनवाई में 50 से अधिक लोगों ने रखीं समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान का निर्देश

Must read

न्यूज मिथिला, दरभंगा : बिहार सरकार के ‘निश्चय पार्ट-3 : सबका सम्मान, जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई एवं समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 50 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।

जनसुनवाई के दौरान डीएम ने परिवादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई मामलों में उन्होंने स्वयं फोन के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक निर्देश दिए। वहीं, अन्य मामलों में शीघ्र कार्रवाई कर समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

भूमि विवाद और बिजली से जुड़ी शिकायतें आईं सामने

जनसुनवाई में भूमि विवाद, बैटरी चालित ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने, बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं समेत जनहित के विभिन्न मुद्दे उठाए गए। जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता उपस्थित थे।

NEWS MITHILA, MOBILE NO- 9953259591 EMAIL ID- newsofmithila@gmail.com
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article