रोहिणी झा ने जीता अंतरराष्ट्रीय खिताब, मिथिला का बढ़ाया मान

Must read

न्यूज़ मिथिला डेस्क :  वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. रोहिणी झा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। उन्होंने मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता में ‘क्वीन ऑफ इंस्पिरेशन 2026’ का खिताब अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से मिथिला और बिहार का मान बढ़ा है।

डॉ. रोहिणी झा ने प्रतियोगिता में ‘मिसेज एशिया’ के रूप में एशिया का प्रतिनिधित्व किया। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में विभिन्न देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।

डॉ. रोहिणी झा इससे पहले ‘मिसेज बिहार’ और ‘मिसेज इंडिया 2023’ का खिताब भी जीत चुकी हैं। शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनकी सफलता ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई है।

उनकी इस उपलब्धि पर शुभचिंतकों और परिचितों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है। उनकी सफलता को बिहार की महिलाओं के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

NEWS MITHILA, MOBILE NO- 9953259591 EMAIL ID- newsofmithila@gmail.com
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article