राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने भव्य कलश यात्रा में सम्मिलित होकर माँ दुर्गा की आराधना की

Must read

दरभंगा। राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने दरभंगा के लहेरियासराय स्थित बेंता चौक, अयाची नगर में श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित भव्य कलश यात्रा में सम्मिलित होकर माँ दुर्गा की विधिवत आराधना की तथा उनका दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस पावन अवसर पर उन्होंने माँ भगवती से समस्त देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कामना की कि माँ दुर्गा की असीम कृपा, शक्ति और आशीर्वाद से जन-जन का जीवन सुख-समृद्धि, सकारात्मकता, सद्भाव एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो।

डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि माँ दुर्गा की उपासना हमें शक्ति, साहस, भक्ति और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज में आस्था, एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने माँ भगवती से प्रार्थना की कि वे सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मकता का संचार करें।

NEWS MITHILA, MOBILE NO- 9953259591 EMAIL ID- newsofmithila@gmail.com
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article