प्रधानमंत्री जी के पिताजी के संबंध में अमर्यादित टिप्पणी पर श्री मल्लिकार्जुन खड़गे और श्री राहुल गांधी माफी मांगें :- मुख्यमंत्री

Must read

पटना, 25 अक्टूबर 2026 : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के पिताजी के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह दिखाता है कि कॉग्रेस पार्टी और श्री राहुल गांधी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के परिवार के प्रति दुर्भावना दिखाने का प्रयास करते हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और श्री राहुल गांधी जी प्रधानमंत्री जी के पिताजी के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग करने को लेकर तुरंत माफी मांगे। उन्होंने कहा कि यह एक तरह से अपराध है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के परिवार के प्रति इस तरह की दुर्भावना के साथ आप राजनीति कर रहे हैं।

NEWS MITHILA, MOBILE NO- 9953259591 EMAIL ID- newsofmithila@gmail.com
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article