दरभंगा, 01 जुलाई।
भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं निर्वाचन विभाग, बिहार के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के उपरांत उसकी प्रारूप सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।
प्रकाशित प्रारूप सूची को आम मतदाता एवं राजनीतिक दल कार्यालय अवधि में संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय या जिला निर्वाचन कार्यालय में अवलोकन कर सकते हैं। यदि किसी को प्रारूप सूची पर कोई आपत्ति या सुझाव हो, तो वे 06 जुलाई 2025 तक लिखित रूप में संबंधित कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कौशल कुमार ने बताया कि युक्तिकरण की यह प्रक्रिया विधानसभा क्षेत्र 78-कुशेश्वरस्थान (अनु.ज.), 79-गौड़ाबौराम, 80-बेनीपुर, 81-अलीनगर, 82-दरभंगा ग्रामीण, 83-दरभंगा, 84-हायाघाट, 85-बहादुरपुर, 86-केवटी एवं 87-जाले में की गई है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त कोई भी दावा या आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।



