दरभंगादिल्ली NCRबिहारराज्य

राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक पर बोलीं डॉ. धर्मशीला गुप्ता, खेल महाशक्ति बनने की दिशा में ऐतिहासिक कदम

राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक, 2025 से भारत बनेगा खेल महाशक्ति” – डॉ. धर्मशीला गुप्ता

राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक पर बोलीं डॉ. धर्मशीला गुप्ता, खेल महाशक्ति बनने की दिशा में ऐतिहासिक कदम

राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने मंगलवार को संसद में राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक, 2025 पर चर्चा के दौरान कहा कि यह विधेयक देश के खेल इतिहास में पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिकता का स्वर्णिम अध्याय लिखने जा रहा है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खेल क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा और दूरगामी सुधार बताया।

राज्यसभा सांसद डॉ. गुप्ता ने कहा कि यह विधेयक खिलाड़ियों के अधिकारों की सुरक्षा, खेलों के विकास का स्पष्ट रोडमैप और शिकायतों के समयबद्ध समाधान की गारंटी देता है। यह सिर्फ कानून नहीं, बल्कि खिलाड़ियों और देश की खेल संस्कृति के लिए नई उम्मीद है।

उन्होंने खेलो इंडिया, टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम और फिट इंडिया मूवमेंट जैसे अभियानों की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि इन पहलों ने गाँव-गाँव तक खेलों की ऊर्जा पहुँचाई और भारत को वैश्विक खेल मंच पर नई पहचान दिलाई। टोक्यो ओलंपिक व पैरा-ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन और एशियाई व कॉमनवेल्थ खेलों में लगातार बढ़ती पदक संख्या इसका प्रमाण है।

महिलाओं की भागीदारी पर विशेष जोर देते हुए डॉ. गुप्ता ने कहा कि यह विधेयक हर खिलाड़ी को समान अवसर और सुरक्षित वातावरण देगा, जहाँ केवल प्रतिभा और मेहनत का मूल्यांकन होगा, न कि भेदभाव।

डॉ. गुप्ता ने विश्वास जताया कि यह विधेयक भारत को खेल महाशक्ति बनाने में निर्णायक साबित होगा और आने वाली पीढ़ी को अनुशासन, ईमानदारी और देशभक्ति की प्रेरणा देगा। उन्होंने इस विधेयक के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!